Hindi News / शिक्षकों के हक में MLC वंशीधर बृजवासी का प्रदर्शन, सदन के बाहर तराजू...

BIHAR NEWS : शिक्षकों के हक में MLC वंशीधर बृजवासी का प्रदर्शन, सदन के बाहर तराजू लेकर जताया विरोध

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : विधान परिषद के बाहर शुक्रवार को विधान पार्षद वंशीधर बृजवासी ने तराजू लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है.

बृजवासी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों को नेपाल सरकार जैसा वेतन दे रही है और पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होने से शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विधायक एक दिन के लिए भी निर्वाचित हो जाएं तो उन्हें पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षक बिना पेंशन के ही रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--