हाजीपुर : खबर है वैशाली से जहां महापर्व छठ में गंगा और गंडक के संगम स्थल सहित 18 घाटो पर SDRF की तैनाती की गई है। गंडक बराज से छोड़े गए पानी की वजह से जलस्तर काफी बढ़ा है जिसे देखते हुए वैशाली DM ने यह निर्देश जारी किया है। गंगा और गंडक के संगम स्थल पर राजधानी पटना से काफी संख्या में छठ व्रतियां आती है।
हाजीपुर के 18 घाट ऐसे हैं जो संगम स्थल अथवा दिन के नजदीक के होते हैं. लेकिन गंडक बराज से छोड़े गए पानी के वजह से इन घाटो की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है हाजीपुर नगर परिषद जिला प्रशासन और एसडीआरएफ मिलकर छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौके पर तैनात रहेंगे।
इसी बीच SDRF एसआई राकेश रमन ने बताया कि उनकी टीम ने सभी घाटों का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि घाटों पर पानी का जलस्तर काफी बढ़ा है। सफाई अभियान जोरशोर से चल रहा है। DM से मिले निर्देश के बाद हम सभी पूरी तरह अलर्ट हैं।
ऋषभ की रिपोर्ट
