Bihar News : भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 71 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ARA :भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में अंचल गार्ड द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 71.01 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर गठित उड़न दस्ता दल के प्रभारी दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान गांधी चौक पीरो के पास सिंह ट्रेवल्स के एक बस से कुल 71.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
इस संबंध में पीरो थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है। तस्करों के पास से 71.1 किलो गांजा और 4 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चंदन कुमार, पिता अखिलेश सिंह, घर दर्शन छपरा, थाना उदवंत नगर, जिला भोजपुर, दूसरा टुन्ना कुमार, पिता उमेश यादव, घर रघु टोला, थाना आरा नगर, जिला भोजपुर, तीसरा श्रवण कुमार यादव, पिता शंभू यादव, घर रघु टोला, थाना आरा नगर, जिला भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है।
(भोजपुर से विवेक कुमार की रिपोर्ट)