GAYA:-बड़ी खबर बिहार के गया से है..जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला करने की धमकी दी गई है.. एयरपोर्ट प्रबंधन को चिट्ठी के माध्यम से हमले की धमकी मिली है. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


धमकी वाली चिठ्ठी से GAYA एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंप,SSP ने सुरक्षा बढाने की कही बात .


मिली जानकारी के अनुसार पत्र भेजकर गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला करने की धमकी की गई है. उक्त पत्र में गया हवाई अड्डा सहित अन्य कई स्थानों को उड़ाने का जिक्र है. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा को धमकी लिखी चिट्ठी मिली है. धमकी भरा पत्र सीधे उत्तरप्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डा के डायरेक्टर को भी प्रेषित है.जिसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने जिला पुलिस व तमाम एंजेसियों को सूचना दी है. जिसके बाद गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पूर्व से तैनात सीआईएसएफ जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर हर आने-जाने लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हालांकि अब बोधगया का सीजन पर्यटन समाप्त हो रहा है, जिस कारण गया एयरपोर्ट पर लौटने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों व पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई है. जिनकी सघन जांच की जा रही है.

धमकी वाली चिठ्ठी से GAYA एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंप,SSP ने सुरक्षा बढाने की कही बात .

वहीं इस मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा के डायरेक्टर बंगजीत साहा को एक पत्र के माध्यम से हमला करने की धमकी दी गई है. उक्त पत्र में गया हवाईअड्डा एवं अन्य स्थानों के संबंध में धमकी भरा मामला अंकित है.जिसके बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है. यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. किसी भी यात्री को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.