BIHAR NEWS : CM नीतीश समृद्धि यात्रा में 20 मार्च को पहुंचेंगे गया, 743.55 करोड़ की 693 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
बोधगया: गया जिला शुक्रवार को एक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर गांव पहुंचेंगे. वहां वे743करोड़55लाख रुपये की कुल693विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
इन योजनाओं में140योजनाओं का शिलान्यास तथा553योजनाओं का उद्घाटन शामिल है,जिससे जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है.
प्रशासन अलर्ट,सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है,जिसे देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
वहीं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सभी लोगों की सघन जांच की जाएगी. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है,साथ ही कई मजिस्ट्रेट को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया गया है.
जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे संबोधन
मुख्यमंत्री मायापुर गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे,जहां वे स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सीधे सुनेंगे.
अंतिम चरण में तैयारियां
प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है. सुरक्षा,मंच व्यवस्था,यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है,ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
कुल मिलाकर,समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री का यह दौरा गया जिले के लिए विकास और राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--





