Weather Alert :मौसम विभाग ने एकबार फिर ऑरेंज अलर्ट (Rain alert in Bihar) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की आशंका है लिहाजा लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने खासकर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के पूर्वी चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो लखीसराय, मुंगेर और मधुबनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश होगी। साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

अगले 2 से 3 घंटे में इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

अगले 2 से 3 घंटे में इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी