रांची : जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को एंबुलेंस मुहैया कराया,नगर विकास मंत्री ने सौंपा चाबी
रांची: डोरंडा और आसपास के निवासियों को स्वास्थ्य विभाग ने राहत दी है. यहां के निवासियों कोअब एंबुलेंस की सेवा मिलेगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) द्वारा जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक एंबुलेंस राजकीय औषधालय ( पीएचसी ) को सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराया. नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने एंबुलेंस की चाबी सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को सौंपा. मंत्री ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखा कर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना किया.

मंत्री आवास के समक्ष जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर एंबुलेंस की चाबी उपलब्ध करायी. महाप्रबंधक ने बुके देकर नगर विकास मंत्री का अभिनंदन भी किया. उन्होंने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. मंत्री को स्मृति चिन्ह भी दिया गया. डॉ.रिजवी एवं अन्य लोगों ने भी मंत्री को स्मृति चिन्ह और बुके दिये.
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की बात होगी. राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ.मिता सिन्हा को यह एंबुलेस सदर अस्पताल द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दी गयी. इस अवसर पर जीआरडीए के एपीएम शशि भूषण पाठक एवं साकेत कुमार सिंह मौजूद रहे.





