तलाक से पहले संन्यास का ऐलान : सानिया मिर्जा ने लिया बड़ा फैसला, खेलेंगी आखिरी चैंपियनशिप

Edited By:  |
talaak se pahle sanyas ka elaan talaak se pahle sanyas ka elaan

DESK : खेल जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अचानक प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सानिया ने बताया कि वह अपने टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के रूप में खेलेंगी। सानिया के अचानक लिए गए इस फैसले से उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर पति शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच एक बड़ा ऐलान कर दुनिया को चौंका दिया है। सानिया के अचानक लिए गए इस फैसले से उनके फैंस निराश हैं। सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि सानिया ने ये निर्णय अपनी चोट को देखते हुए लिया है।

उन्होंने बताया कि वह अपने टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के रूप में खेलने जा रही हैं। दुबई टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। यह एक डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट होगा। जहां सानिया आखिरी बार खेलती दिखाई देंगी।


Copy