BREAKING : T-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम पहुंची PM आवास, प्रधानमंत्री से मुलाकात जारी, होटल में रोहित शर्मा ने किया भांगड़ा, मुंबई में निकलेगी विक्ट्री परेड

Edited By:  |
T-20 World Champion team reached PM residence T-20 World Champion team reached PM residence

NEW DELHI : फटाफट क्रिकेट का चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आयी है। हाथों में टी-20 वर्ल्ड कप लेकर कप्तान रोहित शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे हैं और पीएम मोदी से मुलाकात की है।

T-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम पहुंची PM आवास

इससे पहले गुरुवार की सुबह टीम इंडिया होटल ITC मौर्य पहुंची और स्पेशल केक काटा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भांगड़ा करते दिखे। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी।

साल 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली महेन्द्र सिंह धौनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था। आपको बता दें कि टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम 'चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप' रखा गया।