Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने मोहर्रम को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, दिए आवश्यक...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने मोहर्रम को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, दिए आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोहर्रम को लेकर शनिवार को अपनेलोकभवन आवास में अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

बैठक में बिहार पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी,डीजीपी,मुख्य सचिव और गृह विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. सभी जिलाधिकारी (DM)और पुलिस अधीक्षक (SP)वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति,सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को तुरंत रोका जाए.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. बैठक में कई जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)की तैनाती पर भी चर्चा हुई.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--