STF के हत्थे चढ़ी हार्डकोर नक्सली : लखीसराय से अरेस्ट हुई दुखनी, दुर्दांत नक्सली की है करीबी

Edited By:  |
STF ke hathe chadhi hardkor naksali STF ke hathe chadhi hardkor naksali

लखीसराय : खबर है लखीसराय से जहां एक और हार्डकोर नक्सली STF के हत्थे चढ़ गई है। जानकारी मिल रही है कि कुख्यात महिला नक्सली दुखनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी लखीसराय जिले से हुई है। दुखनी कुमारी महिला नक्सली स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य अरविंद कुमार यादव के दस्ते की सक्रिय सदस्य रही है।

मामला लखीसराय के कजरा इलाके का है जहां छापेमारी के दौरान एसटीएफ की टीम ने हार्डकोर महिला नक्सली दुखनी को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि खुद जिला पुलिस कप्तान पंकज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एएसपी अभियानमा के नेतृत्व मे एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली दुखनी को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली दुखनी के ऊपर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज है। उन्होंने बताया है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी पर पीरी बाजार और चानन थाना में कांड दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी दुर्दात नक्सली अरविंद यादव उर्फ अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा की बेहद करीबी रही है। सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम पिछले कई महीनों से इस हार्डकोर नक्सली की गिरफ़्तारी को लेकर योजना बना रही थी, जिसके बाद आज इसमें सफलता हाथ लगी है।


Copy