शोक की लहर : मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने जताया शोक

Edited By:  |
Reported By:
shock ki lahar shock ki lahar

पलामू : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज सुबह चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. पलामू के डालटनगंज में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और केएन त्रिपाठी ने शोक संवेदना व्यक्त किया और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि जगरनाथ महतो का जाना उनके लिए व्यक्तिगत और राज्य की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है. मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षक के लिए संघर्ष किया था. साथ ही जनता के हित में बंद पड़े स्कूल को खुलवाने का काम किया था.

वहीं जगरनाथ महतो के निधन की खबर सुनते ही मंत्री बादल पत्रलेख भावुक हो गए और उनकी आंखे नम हो गई. मंत्री बादल पत्रलेख अपने प्रस्तावित कार्यक्रम भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को छोड़कर रांची रवाना हो गए.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की. इसके साथ ही पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि जगरनाथ महतो उनके परम मित्र थे.उनके घर पर उनका आना जाना था.उनके निधन से वो व्यक्तिगत रूप से आहत हुए हैं.


Copy