BIG BREAKING : BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में होगी घोषित
पटना:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है.आयोग ने शनिवार को आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि26जुलाई2026 (रविवार) को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी.आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है.
BPSCकी अधिसूचना के अनुसार,परीक्षा की नई तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है.आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा.ऐसे में अब लाखों अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा.परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए केवलBPSCकी आधिकारिक वेबसाइट और आयोग द्वारा जारी नोटिस पर ही भरोसा करें.नई तिथि घोषित होने के बाद प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक निर्देश भी आयोग की ओर से जारी किए जाएंगे.
72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा बिहार की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.इसके माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं.हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं और लंबे समय से इसकी तैयारी करते हैं.
परीक्षा स्थगित होने से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय जरूर मिलेगा,लेकिन नई तिथि की घोषणा होने तक अनिश्चितता बनी रहेगी.आयोग ने भरोसा दिलाया है कि संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा.अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी नियमित रूप से जारी रखें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आगे की योजना बनाएं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





