शहीद नीलांबर-पितांबर प्रतिमा का हुआ अनावरण : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज कोलेबिरा में कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Edited By:  |
shahid nilamber-pitamber pratima ka huwa anawaran shahid nilamber-pitamber pratima ka huwa anawaran

सिमडेगा:केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा आज कोलेबिरा प्रखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया. अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा प्रखंड में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एस के बागे कॉलेज में आयोजित गोल्डेन जुबिली कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का जोरदार स्वागत किया.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा में सांसद मद से निर्मित शहीद नीलांबर-पितांबर की मूर्ति का अनावरण किया. साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं जिले में चल रही कई कल्याणकारी भवन निर्माण कार्य एवं जिले में चल रही कई कल्याणकारी केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा में सांसद अर्जुन मुंडा, पद्मश्री मुकुंद नायक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.


Copy