Hindi News / EOU ने 2016 के बहुचर्चित नोटबंदी घोटाले में मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को...

BIG BREAKING : EOU ने 2016 के बहुचर्चित नोटबंदी घोटाले में मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने वर्ष 2016 के बहुचर्चित नोटबंदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी की गिरफ्तारी 17 जुलाई 2026 को झारखंड के कोडरमा जिले स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा से ईओयू की विशेष टीम ने की.आरोपी के खिलाफ पटना स्थित निगरानी न्यायालय से पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.

यह मामला गया के सिविल लाइन थाना कांड संख्या 340/2016 से जुड़ा है.नोटबंदी के दौरान हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं और अवैध लेन-देन की जांच आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की जा रही है.जांच एजेंसी के अनुसार,घटना के समय अरविंद कुमार बैंक ऑफ इंडिया की गया मुख्य शाखा में पदस्थापित था.आरोप है कि नोटबंदी के दौरान उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर खाताधारक की जानकारी और सहमति के बिना बैंक खाते में लाखों रुपये का अवैध लेन-देन किया.मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने गया के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी.जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.लंबे समय से फरार चल रहे अरविंद कुमार को आखिरकार ईओयू की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया.अब उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—