शहीद अल्बर्ट एक्का की जयंती आज : रक्षा मंत्री संजय सेठ ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा-जारी गांव का किया जाएगा कायाकल्प
Edited By:
|
Updated :27 Dec, 2025, 04:56 PM(IST)
Reported By:
रांची : परमवीर चक्र विजेता और भारत-पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए लांस नायक अल्बर्ट एक्का की आज 83 वीं जयंती है. अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था. अल्बर्ट एक्का की जयंती के मौके पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उनकी प्रतिमा पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माल्यार्पण कर नमन किया.
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को याद करते हुए आज के दिन किसी सरकारी कार्यक्रम न होने से नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा. संजय सेठ ने इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अल्बर्ट एक्का के गांव जारी का कायाकल्प किया जायेगा





