मांं की तरह दोनो बेटियों ने लगाया फंदा : चंपारण में सौतेली मां के आने से पहले ही दो बहनों ने फांसी लगा कर ली सुसाइड..मचा हड़कंप

Edited By:  |
SAUTELI AA KE AANE SE PAHLE HI TWO SISTER NE KHUD KO FANSI LAGAYE. SAUTELI AA KE AANE SE PAHLE HI TWO SISTER NE KHUD KO FANSI LAGAYE.

DESK:- खबर चंपारण से है जहां पिता सौतेली मां को विदा कराने अपने ससुराल गये हुए थे और .इस बीच दो बहनों ने अपनी मांग की तरह ही फंदे से लटककर जान दे दी...दो बहनों के साथ एक साथ फंदे से लटककर जान देने की घटना की सुचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ..वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर मृतका के पिता से पुछताछ कर रही है.

यह ह्रदय विदारक घटना पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान और सुनीति कुमारी ने फंदे से लटक कर जान दे दी है.दोने की मां 2014 में इसी तरह घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी थी.इसके बाद उसके पिता चन्द्रशेखर सिंह ने 2016 में दूसरी शादी कर ली. स्थानीय लोगो ने बताया कि सौतेली मां दोनो बहनों को प्रताड़िता करते रहती थी.शायद इसी वजह से सौतेली मां के वापस आने से पहले ही दोनो बहनों ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली.

इस घटना के संबंध में मृतका बहनों के पिता चंद्रशेखर सिंह ने कि दोनों सगी बहन घर पर अपने दादा के साथ थी। मैं अपनी पत्नी को लाने के लिए रक्सौल गया था। जब घर लौटा तो घर का मेन गेट बंद था। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया पर गेट नहीं खुला। फिर सीढ़ी के सहारे घर मे प्रवेश किया तो देखा कि हॉल में दुपट्टा के फंदे से बेटी का शव लटका दिखा। जब दूसरी बेटी की तलाश की तो किचेन में उसका भी शव फंदे से लटका हुआ था।इसके बाद पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है.वहीं मौके पर पहुंची बंजारिया के थानेदार संजय चौधरी मौके पर पहुंचे और मृतका के पिता चन्द्रशेखर सिंह से काफी देर तक पुछताछ की.मीडिया से बात करते हुए थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.


Copy