JHARKHAND NEWS : गिरिडीह में राकेश महतो की हत्या पर मंत्री सुदिव्य सोनू बोले- किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
रांची :झारखंड के गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या पर सियासी हलचल तेज हो गई है. विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले में बड़ा बयान दिया है.
पर्यटन मंत्री सुधीर कुमार सोनू ने साफ कहा है किदोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता राकेश महतो की बीती रात हत्या कर दी गई. मंत्री के मुताबिक,परिवार से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब11:30बजे किसी ने फोन कर उन्हें घर से बुलाया,जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. सुबह ग्रामीणों ने एक स्थान पर उनका शव देखा.
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि टेक्निकल इनपुट के मुताबिक रात12बजे तक राकेश महतो का फोन ऑन था. उन्होंने दो टूक कहा—जो भी इसके पीछे है,वह कानून के हाथों से बच नहीं पाएगा. वहीं सदन के अंदर विपक्ष के नदारत होने पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि इसका जवाब नेता प्रतिपक्ष को देना चाहिए और नगर निकाय चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. वहीं बजट सत्र पर मंत्री का कहना है कि इस बार का बजट प्रगतिशील होगा.जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा और“हाथी उड़ाने वाला बजट”नहीं होगा.





