सरहुल पूर्व संध्या पर कार्यक्रम : मंत्री चमरा लिंडा और बंधु तिर्की ने रांची विश्वविद्यालय में लोगों के साथ बजाया मांदर
Edited By:
|
Updated :31 Mar, 2025, 07:34 PM(IST)
Reported By:
रांची : रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में सरहुल पूर्व संध्या पर सोमवार को सरना नवयुवक संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मंत्री चमरा लिंडा, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिंह शामिल हुए.
रांची विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों के छात्रों ने सरहुल पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा और बंधु तिर्की भी गले में मांदर टांग कर लोगों के साथ मांदर बजाते नजर आए.