Hindi News / कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बीच अक्टूबर में बिहार यात्रा के संकेत

संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार : कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बीच अक्टूबर में बिहार यात्रा के संकेत

Edited By:  |
sanjay jha ke aawas pahunche nitish kumar sanjay jha ke aawas pahunche nitish kumar

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे. उनके पहुंचते ही वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए और‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए.

इस दौरान नीतीश कुमार और संजय झा के बीच संगठन और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई. नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा कि वह सभी लोगों से अच्छे से मिलें, उनकी बातें सुनें और जरूरी कागजात लेकर दोपहर तीन बजे उनसे मुलाकात करें.

बातचीत के दौरान संजय झा ने बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच चल रही गतिविधियों और लोगों से संवाद की स्थिति का भी जिक्र किया. इसी क्रम में अक्टूबर से पूरे बिहार में यात्रा या व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा सामने आई.

संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह देश के सर्वमान्य नेताओं में हैं और लगातार कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--