मांझी भी कूदे मैदान में : सम्राट अशोक और औरंगजेब के मुद्दे पर हम पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर करेगी प्रदर्शन

Edited By:  |
Reported By:
samrat ashok  ke viavad me jdu Aur bjp ke baad manjhi bhi kude samrat ashok  ke viavad me jdu Aur bjp ke baad manjhi bhi kude

Delhi:- इन दिनों बिहार की राजनीति सम्राट अशोक और औरंगजेब को लेकर गरमाई हुई है।इस राजनीति में सत्ताधरी NDA के घटक दलों के बीच सिर-फुटव्वल हो रहा है।

इस मुद्दे पर जेडीयू और बीजेपी के बीच पहले से ही बयानबाजी चल रही थी..अब इस मामले में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हम भी कुद पड़ी है।सम्राट अशोक को पिछड़े समाज का प्रतापी राजा बताते हुए जीतनराम मांझी ने औरंगजेब से उनकी तुलना करने पर नराजगी जताई थी और इस मुद्दे पर उनके पार्टी की दिल्ली ईकाई 17 जनवरी 2022 को दोपहर जंतर-मंतर पहुंचकर इसका विरोध करेगी।इसके साथ ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दया प्रकाश सिन्हा से उनका पद्म श्री सम्‍मान वापस लेने को लेकर ज्ञापन सौंपेगी.

दरअसल नाटककार और इंडियन काउंसिल फॉर कल्‍चरल रिलेशंस के उपाध्यक्ष दया प्रकाश सिन्‍हा ने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से की है।महान राजा सम्राट अशोक के संबंध में इस टिप्पणी को लेकर जेडीयू ने सबसे पहले आपत्ति जताई थी वहीं बीजेपी के बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दयाप्रकाश सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(से) की दिल्ली ईकाई ने जंतर जंतर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है.


Copy