BCAपटना: विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट के तहत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स,रांची में खेले गए लिस्ट ए मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 15 रनों से पराजित करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए,जिसके जवाब में मणिपुर की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी.

 आकाश राज की उपयोगी पारी से विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट में बिहार की प्रभावी जीत, मणिपुर को 15 रनों से हराया

बिहार की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए महरौर ने 83 गेंदों पर 65 रन की प्रभावी पारी खेली,जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. पियूष कुमार सिंह ने 42 गेंदों पर 24 रन बनाए. मध्यक्रम में आकाश राज ने 71 गेंदों पर 75 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए पारी को मजबूती दी. विकेटकीपर आयुष लोहारुका ने 27 गेंदों पर 29 रन जोड़े,जबकि कप्तान एस गनी ने 30 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में बिपिन सौरभ ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन गति को प्रभावी बनाए. निर्धारित 50 ओवर में बिहार ने 11 अतिरिक्त रनों की मदद से 284 रन का स्कोर खड़ा किया.

 आकाश राज की उपयोगी पारी से विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट में बिहार की प्रभावी जीत, मणिपुर को 15 रनों से हराया

मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में बिश्वोरजीत और जोटिन फेरोइजाम ने 3-3 विकेट हासिल किए. किशन सिंघा और अजय सिंह को 1-1 विकेट मिला.

 आकाश राज की उपयोगी पारी से विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट में बिहार की प्रभावी जीत, मणिपुर को 15 रनों से हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर टीम की शुरुआत संभली हुई रही. कर्नाजीत वाई ने 76 गेंदों पर 45 रन बनाए,जबकि उलेन्याई ख्वाइराकपम ने 78 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली. इसके बाद जॉनसन ने 51 गेंदों पर 48 रन और प्रियोजीत के ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा. हालांकि बिहार के गेंदबाजों ने मध्य और अंतिम ओवरों में प्रभावी नियंत्रण रखते हुए रनगति पर अंकुश लगाया.

बिहार की गेंदबाजी में हिमांशु तिवारी और कप्तान एस गनी सबसे प्रभावी साबित हुए. हिमांशु तिवारी ने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके,जबकि एस गनी ने 9 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. सुरज कश्यप को 1 विकेट मिला. निर्धारित 50 ओवर में मणिपुर की टीम 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी.

इस तरह बिहार ने 15 रन से मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ बिहार टीम का सामूहिक प्रदर्शन प्रभावी रहा,जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन देखने को मिला. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--