Hindi News / वार्ड-34 में किया गया पौधारोपण,हरित रांची के संकल्प को मिली मजबूती

“सखुआ महोत्सव-2026” : वार्ड-34 में किया गया पौधारोपण,हरित रांची के संकल्प को मिली मजबूती

Edited By:  |
sakhua mahotsav-2026 sakhua mahotsav-2026

रांची:रांची नगर निगम की ओर से रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सखुआ महोत्सव-2026” के तहत वार्ड 34 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस अवसर पर लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए शहर को अधिक हरा-भरा बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही सखुआ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ्य पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है.

रांची नगर निगम की ओर से सखुआ महोत्सव के माध्यम से शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. रांची नगर निगम की ओर से आम लोगों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. अपने आस-पास पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करें.

निगम का उद्देश्य स्वच्छता के साथ रांची को हरित और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है. “सखुआ महोत्सव-2026” को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाकर रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे.

मौके पर रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।