पलामू : सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने समेत रेलवे योजनाओं/परियोजनाओं पर रेल मंत्री से विस्तार से चर्चा की.

सांसद वीडी राम ने बताया कि रेल मंत्री ने त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः प्रारम्भ करने अथवा उसके स्थान पर एक ऐसी ट्रेन चलाने जो लखनऊ तक जाय,रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 में यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण लोगों को यात्रा करने में कठिनाईयों को देखते हुए 1Ac Chair Carएवं 3G.Sकोच की संख्या में बढ़ोतरी कराने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू जिला के डाली,कजरात नावाडीह,लहरबंजारी एवं गढ़वा जिला के कुम्भी मेराल मेंLHSका निर्माण कराने की सहमति प्रदान की.

पलामूसे नितेश तिवारी की रिपोर्ट---