रोहतास सिविल सर्जन का 'तुगलकी फ़रमान' : अस्पताल के अंदर पत्रकारों के प्रवेश पर लगाया रोक, जानें पूरा मामला

Edited By:  |
rohtas civil surgeon ka tuglaki farmaan rohtas civil surgeon ka tuglaki farmaan

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां सिविल सर्जन डॉ. के.एन. तिवारी ने एक नोटिस सदर अस्पताल में लगाया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल अस्पताल के अंदर पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। वहीँ मामले की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दल के लोगों ने सिविल सर्जन के इस फैसले की निंदा की है।

सिविल सर्जन रोहतास के द्वारा इस संबंध में ट्रामा सेंटर में लगाए गए नोटिस के बाद अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ भगवान सिंह ने विभिन्न वार्ड में भी पत्रकारों के प्रवेश को निषेध कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ पत्रकार एक ही खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। जिससे अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है। जिसको देखते हुए सिविल सर्जन ने यह निर्णय लिया है कि अब ट्रामा सेंटर एवं विभिन्न वार्ड में पत्रकारों द्वारा वीडियोग्राफी एवं समाचार संकलन नहीं किया जाएगा तथा उन्हें जो भी खबर बनानी है वह अस्पताल परिसर के बाहर से बनाएंगे।

वहीँ प्रेस पर प्रतिबंध वाले इस फरमान के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दल के लोगों ने निंदा की हैं एवं इसे प्रेस के स्वतंत्रता का हनन बताया है।

रंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट


Copy