JHARKHAND NEWS : जीत के बाद मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता बन्ना गुप्ता के साथ सीएम हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता अपने पति बन्ना गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री आवास रांची पहुंची. मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात की है.

बता दें कि मानगो नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव में मिली जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता पहली बार सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात की हैं. सुधा गुप्ता राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता की धर्मपत्नी हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. स्वच्छ और विकसित मानगो बनाएंगे.