Bihar News : कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड ने रिटेलर एवं डीलर प्रशिक्षण सत्र का किया गया आयोजन, कंपनी के कई उत्पादों के बारे में दी गई जानकारी
बक्सर। जिले में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा रिटेलर बंधु एवं डीलर बंधुओं के साथ एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के प्रमुख उत्पादों जैसे ग्रोप्लस तथा नव लॉन्च उत्पाद ग्रोअल्फा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बिहार एवं झारखंड के जोनल मैनेजर रमेश सिंह ने कंपनी के उत्पादों को विस्तार से बताया
इस मौके पर उपस्थित बिहार एवं झारखंड के जोनल मैनेजर रमेश सिंह ने कंपनी के उत्पादों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के भूतकाल, वर्तमान एवं भविष्य के व्यावसायिक लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर जिले में कंपनी आने वाले समय में अपनी गतिविधियों को और सशक्त करेगी।
असिस्टेंट मैनेजर डॉ. गोपाल राय ने बक्सर कीमिट्टी की उर्वरता स्थिति पर की चर्चा
इस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ (असिस्टेंट मैनेजर) डॉ. गोपाल राय ने उत्पादों के उपयोग की विधि, सही समय एवं मात्रा के बारे में विस्तार से समझाया साथ ही उन्होंने नैनो तकनीक (Nano Technology) की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए NANO DAP के प्रभाव और लाभों की जानकारी दी। डॉ. गोपाल राय ने बक्सर जिले की मिट्टी की उर्वरता स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि यहां की मिट्टी में जिंक (Zinc) की कमी प्रमुख रूप से पाई जाती है, जिसके संतुलित उपयोग से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

कई विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित
वही मार्केटिंग ऑफिसर जयचंद्र पटेल ने व्यवसाय को बढ़ाने के उपायों एवं लाभ अर्जित करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने NOVOZIN एवं Sulphamax जैसे उत्पादों के उपयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डीलर संजय कुमार सिंह एवं हरिओम राय ने जोनल मैनेजर रमेश सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय तथा एमओ जयचंद्र पटेल का स्वागत किया। साथ ही एमडीटी हर्ष कुमार एवं विकास कुमार को उनके उत्कृष्ट फील्ड सपोर्ट एवं रिटेलर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

होली मिलन का भी हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर उपस्थित रिटेलर बंधुओं ने NANO DAP एवं अन्य कृषि उत्पादों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान कंपनी के अधिकारियों द्वारा विस्तार से किया गया तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। वही अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन होली मिलन समारोह के साथ किया गया।






