Hindi News / पूर्व सांसद अर्जुन राय भाजपा में शामिल, संजय सरावगी बोले- पार्टी में मची...

राजद को बड़ा झटका : पूर्व सांसद अर्जुन राय भाजपा में शामिल, संजय सरावगी बोले- पार्टी में मची भगदड़

Edited By:  |
rjd ko bada jhatka rjd ko bada jhatka

पटना : बिहार की राजनीति में राजद को बड़ा झटका लगा है. राजद के वरिष्ठ नेता , पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक अर्जुन राय ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया कि राजद में भगदड़ की स्थिति है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्जुन राय का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने इसे एनडीए की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर जनता तथा नेताओं के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राजद के नेता अब अपनी पार्टी में भविष्य नहीं देख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद में कार्यकर्ताओं और नेताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है,जिसके कारण लोग पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं.

वहीं,अर्जुन राय के भाजपा में शामिल होने को बिहार की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर और तेज हो सकता है. इस घटनाक्रम के बाद राज्य की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और विपक्ष तथा सत्तापक्ष एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले कर रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-