Hindi News / आनंद किशोर समेत 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिशु श्री मामले पर सुधाकर सिंह का हमला : आनंद किशोर समेत 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By:  |
rishu shree mamle par sudhakar singh ka hamla rishu shree mamle par sudhakar singh ka hamla

BIHAR POLITICS: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने रिशु श्री मामले पर बिहार सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में वर्षों से विभिन्न परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर घोटाले होते रहे हैं और इसकी जड़ में कुछ प्रभावशाली अधिकारी शामिल हैं.

पिछले दस वर्षों मेंकई परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठे सवाल

सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में घोटालों की शुरुआत बहुत पहले हो चुकी थी और बिहार ने टॉपर घोटाले जैसे बड़े विवादों को देखा है. उन्होंने दावा किया है कि राज्य में हाल के वर्षों में आयोजित परीक्षाओं में भी अनियमितताएं और घोटाले सामने आए हैं. सांसद ने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान आयोजित कई परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं और इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए.

आईएएस आनंद किशोर पर निशाना

उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे इस पूरे तंत्र के सबसे बड़े माफिया हैं. सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि रिशु श्री को सबसे पहले टेंडर देने का काम भी आनंद किशोर ने ही किया था. उन्होंने दावा किया है कि बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेरा फेरी हुई है और इसकी जांच आवश्यक है.

राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार पर भी गंभीर आरोप

सांसद ने राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि आनंद किशोर को उच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है और इसी कारण विभिन्न मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है. सुधाकर सिंह ने आनंद किशोर समेत कुल 9 आईएएस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की.