Hindi News / रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित,खेल के विषय पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडवीया आएंगे झारखंड : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित,खेल के विषय पर करेंगे चर्चा

Edited By:  |
kendriya mantri doctor mansukh mandwiya aaenge jharkhand kendriya mantri doctor mansukh mandwiya aaenge jharkhand

रांची: केंद्र सरकार के खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडवीया जुलाई के दूसरे सप्ताह में झारखंड आने वाले हैं. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय खेल मंत्री को आमंत्रित किया है. इसी के तहत केंद्रीय खेल मंत्री रांची पहुंचेंगे. इस दौरान खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री रांची स्थित खेलगांव भी जाएंगे और निरीक्षण भी करेंगे.

जानकारी के मुताबिक,झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर केंद्रीय खेल मंत्री के रांची आगमन का कार्यक्रम तय हुआ है.

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडवीया खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए रांची आएंगे. झारखंड में खेल संघ और खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे. केंद्रीय मंत्री के आने पर खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं और अवसर प्राप्त हो इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी,ताकि झारखंड के बच्चे प्रदेश और राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुनिश्चित कर सके.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रांची आगमन पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया खेल गांव का भी निरीक्षण करेंगे ताकि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को तलाशा जा सके.