RIMS में नई गाइलाइन लागू : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले-कुछ मीडिया संस्थान के कारण निर्देश जारी,डॉक्टरों पर पड़ता गलत असर
रांची: सूबे के सबसे बड़े यानी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रशासन ने नई गाइडलाइ जारी की है. अस्पताल परिसर में मीडिया गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है. नए निर्देशों के तहत अब किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को पूर्व अनुमति के बिना रिम्स परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके साथ ही अस्पताल के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. रिम्स प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
वही, रिम्स की तरफ से जारी प्रतिबंध पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मीडिया पर रोक नहीं लगाई गई है. कुछ ऐसे मीडिया संस्थान है जो सिर्फ TRP के लिए खबर चलाते हैं, जिससे डॉक्टरों का मनोबल टूट जाता है और जिसके बाद वे हड़ताल पर जाने की बात करते हैं. ऐसे में अगर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे तो परेशानी तो बढ़ सकती है.





