Hindi News / IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने घर पहुंचे प्रशंसकों...

BIHAR NEWS : IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने घर पहुंचे प्रशंसकों से मिले, लिया सेल्फी

Edited By:  |
bihar news bihar news

समस्तीपुर:IPL-2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित अपने पैतृक गांव ताजपुर पहुंचे. वैभव के गांव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उनके घर पहुंचे और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे. वैभव अपनी माता-पिता और भाई के साथ घर में समय बिताने के बाद बेंगलुरु जाएंगे.

हालांकि वैभव के परिजनों के द्वारा मीडिया से दूरी बनाकर रखा गया है. वैभव सूर्यवंशी लंबे अरसे के बाद मंगलवार रात अपने पैतृक गांव ताजपुर पहुंचे. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रौशन किया है. वैभव ने अपने माता-पिता के साथ समस्तीपुर का भी नाम रौशन किया है. वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव आने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक उनसे मिलने पहुँचे और ख़ूब सेल्फियां ली.

बता दें कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि अपने पुत्र वैभव सूर्यवंशी को सफल क्रिकेटर बनाने के लिए जो प्रण लिया था वो आज सफल हो गया है. वैभव के पिता साल 2016 से ही वैभव को प्रैक्टिस करवा रहे थे. इस बीच उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन एक पिता होने के नाते सारे कठिनाइयों को दरकिनार करते हुए अपने पुत्र के लिए रास्ता साफ किए. इसका परिणाम हुआ कि वैभव अंडर-19 में खेले. बंग्लादेश के खिलाफ और एशिया कप में वैभव खेले. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में भी सबसे कम उम्र में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए. आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव का अगला पड़ाव इंडिया-ए टीम होने वाला है. वैभव सूर्यवंशी 9 जून से शुरू होने वाली श्रीलंका ट्राई सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे. वैभव का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो आयरलैंड या जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. अब वह अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रौशन कर रहे हैं.