Hindi News / मोतीपुर चीनी मिल को लेकर किसानों में जगी उम्मीद, मुख्यमंत्री की घोषणा से...

BIHAR NEWS : मोतीपुर चीनी मिल को लेकर किसानों में जगी उम्मीद, मुख्यमंत्री की घोषणा से बढ़ा उत्साह

Edited By:  |
bihar news bihar news

मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनी और मोतीपुर चीनी मिल को फिर से चालू करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री द्वारा चीनी मिल चालू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में काफी उत्साह का माहौल है. वर्षों से बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल के पुनः संचालन होने की संभावना से लोगों को नई उम्मीद मिली है.

इस संबंध में चीनी मिल संघ के महामंत्री रामप्रवेश राय ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस चीनी मिल के चालू होने का इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि यदि मिल का संचालन दोबारा शुरू होता है तो इसका सीधा लाभ गन्ना किसानों को मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

रामप्रवेश राय ने कहा कि मोतीपुर चीनी मिल क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रही है. इसके बंद होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अब सरकार की पहल से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मिल का संचालन शुरू होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--