राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देवघर : एयरपोर्ट पर राज्यपाल समेत गणमान्य लोगों ने किया उन्हें भव्य स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
rashtrapati dropadi murmu pahunchi deoghar rashtrapati dropadi murmu pahunchi deoghar

देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची. एयरपोर्ट पर राज्यपाल समेत अन्य गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भव्य स्वागत किया. राष्ट्रपति देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. देवीपुर स्थित एम्स में कार्यक्रम है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय झारखंड दौरे पर गुरुवार को यहां आयी हैं. वे पहले दिन 31 जुलाई को देवघर के एम्स में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. एम्स में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रांची लौटेंगी और राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन 1 अगस्त को राष्ट्रपति धनबाद के आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को कोलकाता से देवघर पहुंची हैं. वहां से वे सड़क मार्ग से एम्स, देवघर पहुंचेंगी. दोपहर में राष्ट्रपति लंच के बाद एम्स में करीब 3 बजे फैकल्टी और 2019 बैच के एमबीबीएस छात्रों के साथ ग्रुप फोटो सेशन में शामिल होंगी. इसके बाद देवघर में दीक्षांत समारोह का आयोजन शुरु होगा. इसके बाद राष्ट्रपति 4 गोल्ड मेडलिस्ट और 5 मेरिटॉरियस छात्रों को सम्मानित करेंगी.