Hindi News / RU एवं अन्य विश्वविद्यालय में लागू किये जा रहे क्लस्टर सिस्टम का विरोध

रांची विश्वविद्यालय का घेराव : RU एवं अन्य विश्वविद्यालय में लागू किये जा रहे क्लस्टर सिस्टम का विरोध

Edited By:  |
ranchi viswavidyalay ke gheraw ranchi viswavidyalay ke gheraw

रांची:रांची विश्वविद्यालय एवं झारखंड के अन्य विश्वविद्यालय में लागू किये जा रहे हैं क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संगठन ने रांची विश्वविद्यालय का सोमवार को फिर घेराव किया है. आजसू छात्र संघ का कहना है यह व्यवस्था छात्रों के हित में नहीं है, इससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज जाने में भी छात्रों की समय की बर्बादी होगी. यही वजह है कि इस व्यवस्था का सभी संघ विरोध कर रही है. विश्वविद्यालय इसे वापस ले नहीं तो आगे भी आंदोलन होगा. संघ का कहना है कि विश्वविद्यालय का पहले सेशन लेट चल रहे हैं, उसको दुरुस्त करना चाहिए ना कि इस तरह की व्यवस्था लाकर छात्रों को परेशान करना चाहिए.