Hindi News / कई नामी 'बार' में की ताबड़तोड़ छापेमारी,ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कई नामी 'बार' में की ताबड़तोड़ छापेमारी,ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा

Edited By:  |
ranchi police ki badi karwai ranchi police ki badi karwai

रांची: रांची पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी में एक साथ कई बार में छापेमारी की गई है. नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा गया है. रांची पुलिस ने शहर केकई नामी 'बार' में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. पुलिस को ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का सुराग मिला हैं.पुलिस कोसूचना मिली थी कि शहर के बार में चोरी-छुपे ड्रग्स का गोरखधंधा चल रहा है. युवक-युवतियों के बीच नशे का जहर बेचा जा रहा है.

इसी गंभीर सूचना के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया फिर एक साथ कई बारों पर धावा बोला. रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स यानी LOD में जैसे ही पुलिस की एंट्री हुई अंदर मौजूद सैकड़ों लोगों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद हर शख्स की तलाशी ली और देर रात तक पूरे बार की सघन जांच की गई.