रांची पुलिस की अपील : विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किसी भी खबर,वीडियो या सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें
रांची: सभी नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें.
कुछ असामाजिक तत्वों के लोग जानबूझकर झूठी,भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने और उन्हें कानून-विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका उद्देश्य अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का वातावरण पैदा करना है.
पुलिस का साफ कहना है कि ऐसे तत्वों के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाना आपके लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है और समाज की शांति एवं सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है.
पुलिस ने कहा कि किसी के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें.संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलने पर उसे वायरल करने के बजाय संबंधित पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें. शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. सतर्क रहें,सत्यापित जानकारी पर विश्वास करें और अफवाहों के जाल में न फंसें.





