Hindi News / शिवम पैलेस होटल में हुई छापेमारी,2 महिला समेत 5 गिरफ्तार

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : शिवम पैलेस होटल में हुई छापेमारी,2 महिला समेत 5 गिरफ्तार

Edited By:  |
ranchi mein sex racket ka bhandafod ranchi mein sex racket ka bhandafod

रांची: जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 02 महिला समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, शिवम पैलेस नाम के होटल में हुई छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए है.

शहर के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक पूरे सिंडिकेट को डिकोड किया है और बंगाल की दो युवतियों के साथ होटल मैनेजर और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि शिवम पैलेस नाम के इस होटल में करीब 2 वर्ष पहले भी पुलिस की टीम ने दबिश दी थी और यहां से उस वक्त भी कई आपत्तिजनक सामान सहित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. जिसके बाद से इस होटल का लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ था, बावजूद पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर यहां पर अवैध रूप से होटल का संचालन और देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. हालांकि, एक बार पुलिस ने इस होटल में चल रहे धंधे पर नकेल कस दिया है.