आरा में भरत तिवारी के घर पहुंचे डीएम-एसपी : परिजनों से की मुलाकात, सुरक्षा और मदद का मिला भरोसा
आरा:भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के लगभग तीन महीने बाद भोजपुर जिले के डीएम और एसपी अचानक बिलौटी पहुंच गए.दोनों अधिकारियों ने भारत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और एनकाउंटर मामले को लेकर बातचीत की. मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने परिवार से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. परिवार की ओर से मामले को लेकर अपनी बातें और चिंताएं अधिकारियों के सामने रखी गईं. दोनों अधिकारी अचानक वहां पहुंचे थे.
भरत तिवारी से जुड़े एनकाउंटर मामले की जांच फिलहाल न्यायिक आयोग द्वारा की जा रही है. न्यायिक जांच के तहत घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.
डीएम और एसपी के भरत तिवारी के घर पहुंचने के मामले को संवेदनशीलता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर मामले से संबंधित जानकारी हासिल की.
बताया जा रहा है कि एनकाउंटर मामले को लेकर अलग-अलग स्तर पर जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. न्यायिक आयोग की जांच में घटना से जुड़े तथ्यों की समीक्षा की जा रही है.
फिलहाल डीएम-एसपी की परिजनों से मुलाकात के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. न्यायिक आयोग की जांच पूरी होने के बाद ही एनकाउंटर से जुड़े तमाम पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट होगी. प्रशासन की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया जारी रहने की बात सामने आई है.





