Hindi News / संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल

रांची में RSS कार्यालय पर हमले की कोशिश : संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल

Edited By:  |
ranchi mein rss karyalal par hamle ki koshish ranchi mein rss karyalal par hamle ki koshish

रांची:निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार दो अपराधियों ने एक बोतल में पेट्रोल बम डालकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंककर मौके से फरार हो गया.हालांकि, बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए. जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले ही टल गई.

एफएसएल सहित कई टीम जांच पड़ताल में जुटी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है. एसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे. मामले की जांच के लिए एफएसएल सहित कई टीमों को लगाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फेंका गया पदार्थ पेट्रोल बम था या कोई अन्य ज्वलनशील सामग्री.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी आरएसएस कार्यालय पहुंचे. दोनों नेताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली. इस दौरान संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शुरुआती जांच के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है.