रांची में गहराया एलपीजी संकट : गैस गोदाम में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Edited By:  |
ranchi mein lpg sankat ranchi mein lpg sankat

रांची: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने रफ्तार पकड़ लिया. उपभोक्ता आए दिन गैस एजेंसी के गोदाम में लंबी लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ वापस लौट रहे. इसी कड़ी में राजधानी रांची के उरांव गैस एजेंसी के गोदाम मेंघरेलू गैस की व्यवस्थित आपूर्ति नहीं होने से रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को 130 एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर आया था, जिसमें से 20 में लीकेज था. इस कारण कई उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया.

वहीं, रविवार को यानी आज फिर काफी संख्या में उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उरांव गैस एजेंसी के गोदाम पहुंचे थे. इन उवभोक्ताओं में से कई पहले से ही एलपीजी गैस की बुकिंग करा चुके थे. जबकि, कुछ उपभोक्ता इसके बाद बुकिंग किए थे. उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के संचालक से कहा कि पहले बैकलॉग बुकिंग क्लियर करें, उसके बाद अन्य उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं. इसी बात पर गैस गोदाम के पास उपभोक्ता अड़े रहे.हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने अपनी सूझ-बूझ से उपभोक्ताओं को शांत कराया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.