राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल : महागठबंधन विधायकों का डिनर पॉलिटिक्स,तो सत्ता पक्ष ने किया जीत का दावा

Edited By:  |
rajyasabha chunaw ko lekar siyasi halchal rajyasabha chunaw ko lekar siyasi halchal

पटना:बिहार मेंराज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. राज्यसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले पक्ष-विपक्षएक्टिव मोड में नजर आ रही हैं. लगातार दोनों पक्षों की बैठक हो रही है. महागठबंधन के 41 विधायकों को एकजुट रखने के लिए तमाम तरह की कोशिश जारी है. इसी कड़ी में पटना के होटल पनाश में महागठबंधन विधायकों के ठहरने के लिए 40 कमरे बुक कराए गए हैं. आरजेडी के बड़े नेता होटल पनाश में कैंप कर रहे हैं. होटल पनाश में भोज का भी कार्यक्रम रखा गया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक संपन्न होने के बाद सभी विधायक होटल पनाश पहुंचेंगे.

सम्राट चौधरी के आवास पर मॉक पोल

बताए कि राज्यसभा चुनाव को लेकर के एनडीए विधायक दल की बैठक लगातार चल रही है. सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर मॉक पोल के लिए सभी विधायकों को बुलाया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता पहुंच चुके हैं.

राज्यसभा चुनाव को लेकर दावे

राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अपने-अपने दावे हैं. JDU नेता और मंत्री विजय चौधरी का भी बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री विजय चौधरी ने एनडीए की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि लगातार बैठकों का दौर जारी है, तमाम रणनीति तय की जा रही है. हमें कोई संदेह नहीं, एनडीए राज्यसभा का पांचों सीट जीत रहा है. आरजेडी पर तंज सकते हुए कहा कि महागठबंधन की दाल इस बार गलने वाली नहीं है.

'तेजस्वी यादव हार रहे हैं'

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी जीत का दावा किया है.सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे संजय झाने कहा कि हम लोगपांचों सीट बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हार रहे हैं.