रांची में दिनदहाड़े फायरिंग : रामनवमी से पहले कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष के घर में चलायी गोली,बाल-बाल बचे शख्स

Edited By:  |
ranchi mein firing ranchi mein firing

रांची:राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में स्थित सुकुरहुट्टू गांव में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. बेखौफ अपराधियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, इस घटना में घर के मुखिया शिव महतो बाल-बाल बच गए. फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामनवमी से पहले कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष शिव महतो के घर में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की है. बता दें कि पिछले वर्ष भी रामनवमी के ठीक कुछ दिन पहले इसी तरह गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था, इस घटना में कांके स्होथित एक होटल के अंदर अनिल टाइगर नाम के शख्स की मौत हो गई थी. वहीं, इस बार भी पूरी योजना के साथ ठीक रामनवमी से पहले गोलीबारी की वारदात से इलाके के लोग सकते में है.

गोलीबारी किसके द्वारा अंजाम दिया गया और उसके पीछे की क्या कुछ वजह है ये बातें फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस आपराघियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घरों से बाहर निकले थे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे.