Hindi News / नाहिद प्रवीण मौत मामले में खुलासा,मुंह बोली बेटी,बॉयफ्रेंड और एक अन्य निकला कातिल

रांची पुलिस पहुंची कब्रिस्तान : नाहिद प्रवीण मौत मामले में खुलासा,मुंह बोली बेटी,बॉयफ्रेंड और एक अन्य निकला कातिल

Edited By:  |
ranchi mein hui nahid pravin mout mamla ranchi mein hui nahid pravin mout mamla

रांची:राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजिस्ट्रेट पूरे दल-बल के साथ कब्रिस्तान पहुंची. दरअसल बीते शुक्रवार को हुई 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण की मौत पर परिजनों ने हत्या करार दिया था. मामले की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि महिला की मुंह बोली बेटी, उसका बॉयफ्रेंड और एक अन्य शख्स कातिल निकला. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर,दफन किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया.

कब्रिस्तान पहुंची पुलिस कत्ल की तफ्तीश की

मजिस्ट्रेट की निगरानी में डोरंडा कब्रिस्तान पहुंची पुलिस कत्ल की तफ्तीश कर रही है. जांच में सामने आया कि हत्या की आरोपी उसकी मुंहबोली बेटी है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. बताए कि बीते शुक्रवार की रात 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण की अचानक मौत की सूचना मिली थी.

रची गई थी हत्या की साजिश

मुंह बोली बेटी की तरफ से यह बयान दिया गया था कि जमीन में गिरने की वजह से उसकी मां की मौत हुई है, लेकिन जब परिवार के अन्य सदस्य मौत की खबर सुनकर घर पहुंचते हैं तो उन्हें शक हुआ कि यह अननेचुरल डेथ है यानी महिला की मौत नहीं हत्या की गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बादतस्वीर होगी साफ

पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो शुरुआती तथ्य जो हाथ लगे उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती उसके बॉयफ्रेंड सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया.

मजिस्ट्रेट ने बताया कि डोरंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और शव को बाहर निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की तस्वीर साफ हो जाएगी.