Hindi News / ओवरलोड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ अभियान,नियमों का उल्लंघन करने पर कटे...

रांची में DTO ने की कार्रवाई : ओवरलोड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ अभियान,नियमों का उल्लंघन करने पर कटे चालान

Edited By:  |
ranchi mein dto ne ki karwai ranchi mein dto ne ki karwai

रांची: राजधानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. डीटीओ के नेतृत्व में ओवरलोड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. बार-बार चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है. नियमों को ताख पर रखने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरूहो गई है.

रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कई स्कूल वैन और बसें ओवरलोड पाई गई. हैरानी की बात यह है कि लगातार जागरूकता और निर्देश के बावजूद वाहन चालक ज्यादा कमाई के लालच में बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं.

जिला परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही चालान काटे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा.