रांची के शौर्य सभागार में समारोह : मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही जागरूकता अभियान का समापन,कई अधिकारी शामिल
रांची: डोरंडा स्थिति शौर्य सभागार में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए.
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान पूरे साल चलाया जाएगा. नशा ना सिर्फ एक परिवार बर्बाद करता है बल्कि पूरे समाज को भी बर्बाद करता है. इरफान अंसारी ने कहा कि जागरुकता नशा मुक्ति में अहम कड़ी साबित होगा.
अपर मुख्य सचिव गृह कारा वंदना दादेल ने कहा कि मादक पदार्थो की समस्या बढ़ रही है.ऐसे में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान को चलाकर इस पर रोकथाम लगाने पर जोर दिया जा रहा. पूरे राज्य में व्यापक रूप से अभियान चलाया गया. राज्यभर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया.
वहीं, रांची की मेयर रोशनी खलको ने कहा कि सरकार महाअभियान चला रही है ताकि हमारा राज्य नशा मुक्त बन सके.
ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती समस्या के रूप में थी,इसके खिलाफ भी जोर शोर से अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसा गया है. मादक पार्थो के खिलाफ राज्य सरकार ने नई नीति भी बनायी है. नशे के खिलाफ अभियान अनवरत जारी रहेगा.





