Hindi News / CCTV फुटेज के आधार पर बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

रांची के कडरू से 3 बच्चे लापता : CCTV फुटेज के आधार पर बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By:  |
ranchi k kadru se 3 bachey lapata ranchi k kadru se 3 bachey lapata

रांची:राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से 11 से 12 वर्ष के तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. तीनों बच्चेसंदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है. लापता बच्चों में एक का नाम बेलाल आलम, दूसरे का नाम मान अंसारी और तीसरे बच्चे का नाम सूरज महतो हैं.

तलाश अभियान जारी,लोगों से भी हो रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, बच्चों के परिजन देर रात अरगोड़ा थाना पहुंचे और उनके लापता होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है. बच्चों के परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं. वहीं,पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर पूछताछ कर रही है. अरगोड़ा थाना पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल अरगोड़ा थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि बच्चों को सुरक्षित खोजा जा सके. फिलहाल मामले की जांच जारी है.