रांची के IIM में विचार गोष्ठी : RSS के शताब्दी वर्ष के प्रवेश पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने किया संबोधित
रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है. राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की एक सदी के उपलक्ष में बुधवार को रांची के आईआईएम भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने संबोधित किया.
उन्होंने बताया कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष में पांच विशिष्ट कार्यक्रमों का आयोजन संघ द्वारा किया गया है. हर घर तक पहुंच बनाने के लिए घर बंधु कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया है. अपने संबोधन में सुनीलअंबेडकर ने संघ संस्थापक डॉ.बलिराम हेडगेवार के जीवन के बारे में भी जानकारी दी.
सुनीलअंबेडकर ने आगे कहा कि संघ को सामान्य लोगों की शक्ति पर दृढ़ विश्वास है. उन्होंने कहा कि जहां शाखा लगती है वहां शांति रहती है और लोग खुद शाखा से आकर जुड़ते चले जाते हैं. उन्होंने बताया किसंघ शताब्दियों के लिए देश को आगे बढ़ने का काम करता है. उन्होंने आपातकाल के दौरान संघ के विरोध का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया.





