Hindi News / जहानाबाद में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने की पैक्स के माध्यम से गेहूं...

BIHAR NEWS : जहानाबाद में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने की पैक्स के माध्यम से गेहूं खरीदारी की शुरुआत

Edited By:  |
bihar news bihar news

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में गेहूं खरीद अभियान की शुरुआत हो गई है. सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किनारी पैक्स में गेहूं खरीद अभियान का शुभारंभ किया.

उन्होंने बताया कि बिहार कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है. अगले 5 वर्षों में किसानों की आमदनी और बेहतर बनाना उद्देश्य है. कोऑपरेटिव को गांव-गांव तक मजबूती से पहुंचना है जिससे कि किसान आत्मनिर्भर बने. सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में और कार्य करना है ताकि देश के प्रत्येक राज्य में बिहार की सब्जी पहुंचे. सहकारिता मंत्री ने बताया कि जिले में गेहूं की बिक्री के लिए 808 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है. उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह सरकारी दर 2585 रुपए पर पैक्स के माध्यम से अपना गेहूं बेचे.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--