Hindi News / देवघर मेयर ने पीएम आवास का किया निरीक्षण,जल्द पूरा करने का निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना फेज-3 : देवघर मेयर ने पीएम आवास का किया निरीक्षण,जल्द पूरा करने का निर्देश

Edited By:  |
pradhanmantri aawas yojna phase-3 pradhanmantri aawas yojna phase-3

देवघर: नगर निगम क्षेत्र के महेशमारा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना फेज-3 के तहत निर्मित आवासों का बुधवार को मेयर रवि राउत ने निरीक्षण किया. हालांकि, बिजली की समस्या के कारण अब तक लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं कराया जा सका है.

निरीक्षण के दौरानमेयर ने बताया कि कुछ आवश्यक कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 48 लाभुकों को शीघ्र ही गृह प्रवेश कराया जाएगा.साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि शेष बचे लाभुकों को भी जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है.

मेयर ने संबंधित अधिकारियों को सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि योजना का लाभ समय रहते सभी जरूरतमंदों तक पहुंच सके.